लखनऊ, सितम्बर 12 -- किसी ने किसी बहाने से दफ्तर से गायब रहने वाले नगर निगम के बड़े अधिकारी गुरुवार को पकड़े गए। महापौर सुषमा खर्कवाल ने पौने 11 बजे औचक निरीक्षण किया तो नगर आयुक्त को छोड़ कोई भी बड़ा अधिकारी नहीं मिला। मुख्यालय में तैनात पांच पीसीएस अधिकारियों में से एक भी कार्यालय में नहीं मिले। सभी की कुर्सियां खाली थी। जनता भटक रही थी। महापौर ने अफसरों की कारस्तानी शासन के साथ मुख्यमंत्री को भी भेजने की बात कही है। इसके साथ ही सभी से स्पष्टीकरण भी मांगा है। नगर निगम मुख्यालय में तैनात अफसर अकसर गायब रहते हैं। पीसीएस अधिकारियों की दशा तो और भी खराब है। यह तो दफ्तर बहुत कम ही बैठते हैं। दिन भर में एक दो चक्कर लगाकर चले जाते हैं। महापौर को इसकी लगातार शिकायत मिल रही है। गुरुवार की सुबह 10:45 बजे वह नगर निगम पहुंची और औचक निरीक्षण शुरू कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.