गाज़ियाबाद, नवम्बर 16 -- -समर्थकों ने निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष को बधाई देने के लिए डिप्टी मेयर नाम से होर्डिंग लगाए -महापौर ने कार्यकारिणी बैठक में कहा था कि डिप्टी मेयर कोई पद नहीं है गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। महापौर ने कार्यकारिणी बैठक में स्पष्ट कहा था कि डिप्टी मेयर का कोई पद नहीं है। कार्यकारिणी उपाध्यक्ष को डिप्टी मेयर से संबोधन करना गलत है।इसके बावजूद राजनगर में कार्यकारिणी उपाध्यक्ष को बधाई देने के लिए डिप्टी मेयर नाम से होर्डिंग्स लगा डाले। निगम की कार्यकारिणी बैठक में पिछले दिनों कार्यकारिणी उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ था। कार्यकारिणी के 12 सदस्य उपाध्यक्ष चुनते हैं। भाजपा पार्षद प्रवीण चौधरी को निर्विरोध कार्यकारिणी उपाध्यक्ष चुना गया था। उसी दौरान महापौर सुनीता दयाल ने कहा था कि यह कार्यकारिणी उपाध्यक्ष का चुनाव है।चुनाव बाद ड...