वाराणसी, जनवरी 30 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। वरिष्ठ कॉर्डियो सर्जन पद्मश्री प्रो. टीके लाहिड़ी पिछले तीन दिनों से बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में भर्ती हैं। गुरुवार को महापौर अशोक तिवारी और बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने उनका कुशलक्षेम जाना। कुलपति ने उनसे करीब पांच मिनट तक बातचीत की। प्रो. लाहिड़ी ने कुलपति से कहा कि मुझे कुछ भी नहीं हुआ है। मैं ठीक हूं। प्रो. लाहिड़ी की निगरानी के लिए कॉर्डियो सर्जरी विभाग और जीरियाट्रिक विभाग की टीम लगी हुई है। लगातार प्लस, बीपी, शुगर सहित अन्य स्थितियों पर नजर रखी जा रही है। कॉर्डियोथोरेसिक विभाग से डॉ. अरविंद पांडेय और जीरियाट्रिक विभाग के डॉ. एसएस चक्रवर्ती लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। कुलपति के साथ चिकित्सा विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. एसएन संखवार और अस्पताल के चिकित्सा अध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.