गढ़वा, फरवरी 24 -- कांडी, प्रतिनिधि। सतबहिनी झरना तीर्थ में 25वां मानस महायज्ञ सोमवार को संपन्न हो गया। मां सतबहिनी झरना तीर्थ और पर्यटन स्थल विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित महायज्ञ में हजारों लोग शामित हुए। इस दौरान यज्ञाचार्य पंडित श्याम बिहारी वैद्य के नेतृत्व में याज्ञिक पुरोहितों की टोली ने यज्ञ मंडप में 33 कोटि देवताओं की पूजा अर्चना कर हवन यज्ञ किया। यज्ञ कुंड से उठ रहे सुवासित धुएं से पूरा वातावरण यज्ञमय हो रहा था। वहीं पुरोहितों के समवेत स्वर में गुंज रहे वैदिक मंत्रोच्चार से इलाके का वातावरण भक्तिमय हो रहा था। प्रवचन पंडाल में विद्या कुंड श्रीराम धाम अयोध्या के महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री महंत प्रेमशंकर दास जी महाराज ने बसंत और फाग के राग में भक्ति गीत प्रस्तुत किया। दो ढाई घंटे तक श्रद्धालु महिला पुरुष झूमते रहे। उस दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.