हरदोई, फरवरी 23 -- हरदोई। 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की भावना को सशक्त करने एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले महापुरुषों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के उद्देश्य से जिला पंचायत परिसर में प्रभु श्रीराम द्वार एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वार का लोकार्पण किया। साथ ही भारत रत्न डॉ.भीमराव रामजी अम्बेडकर, संत रविदास एवं संत गाडगे बाबा की पुण्य स्मृति में नवनिर्मित प्रतिमाओं का अनावरण किया। इसके अतिरिक्त जननायक मदारी पासी द्वार एवं रानी अवन्तीबाई लोधी द्वार का शिलान्यास भी हुआ। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार आबकारी एवं मद्य निषेध नितिन अग्रवाल और अति विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री उच्च शिक्षा रजनी तिवारी ने किया। राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि महापुरुषों की प्रतिमाएं हमें उनके आदर्शों और त्याग से प्रेरणा देती हैं। ...