संभल, अक्टूबर 3 -- बबराला के विद्या कुंज इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। विद्यालय के प्रबंधक अतुल गोयल, कपिल गोयल और कार्तिक गोयल ने गांधी और शास्त्री की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर माल्यार्पण और तिलक किया। इसके बाद शिक्षिकाओं सोनल शर्मा और विनीता अग्रवाल ने विद्यार्थियों को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री द्वारा देश के लिए किए गए योगदान के बारे में जानकारी दी और उनसे उनके पदचिह्नों पर चलने की अपील की। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील शर्मा ने भी दोनों महापुरुषों के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण मौजूद रहे। महात्मा गांधी और शास्त्रीजी के कार्यों को या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.