मुरादाबाद, फरवरी 15 -- शनिवार को बैजनाथ मंदिर मंडी चौक में समाजसेवी लक्ष्मण प्रसाद खन्ना मार्ग का लोकार्पण मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान मंडलायुक्त ने महापुरुषों के गुणों को आत्मसात कर उनके पद चिह्नों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज का निर्माण एवं विकास हम सबको मिलकर करना है। सतसनातन संस्कृति विश्व की महान सभ्यताओं में से एक है। इसे संरक्षित एवं सेवा करके ही और शाश्वत रखना चाहिए। टीएमयू के कुलाधिपति सुरेश जैन ने लक्ष्मण प्रसाद खन्ना के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शहर अमन कमेटी, जनता सेवक समाज, रंग की एकादशी का जुलूस, राम नवमी कमेटी, रामलीलाओं में असाधारण योगदान की चर्चा आज भी लोग करते हैं। साम्प्रदायिक सौहार्द, ईद मिलन, होली मिलन एवं खत्री समाज के कार्यक्रमों से प्रेम और भाईचारे का संदेश समाज को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.