देहरादून, जनवरी 7 -- देहरादून। नेताजी संघर्ष समिति ने शहर में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं की नियमित देखरेख और साफ-सफाई को लेकर आवाज उठाई है। बुधवार को समिति के पदाधिकारियों ने नगर निगम पहुंचकर मेयर सौरभ थपलियाल को ज्ञापन सौंपा और महापुरुषों की मूर्तियों के उचित रखरखाव की मांग की। समिति ने मेयर के समक्ष चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अक्सर शहर में लगी महान विभूतियों की प्रतिमाओं की सफाई केवल उनकी जयंती या पुण्यतिथि के अवसर पर ही की जाती है। शेष समय इन मूर्तियों की सुध नहीं ली जाती, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। समिति ने मांग की है कि प्रशासन मूर्तियों का नियमित रंग-रोगन और सफाई सुनिश्चित करे, जिससे उनकी शोभा और गरिमा बरकरार रहे। समिति के प्रमुख महासचिव आरिफ वारसी ने ज्ञापन के माध्यम से एक महत्वपूर्ण सुझाव भी दिया। उन्होंने कहा कि गांधी पार्क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.