कानपुर, फरवरी 22 -- कानपुर। जरीब चौकी में गांधी, नेहरू और शास्त्री की प्रतिमाएं व प्राचीन मंदिर को हटाने की धमकी से कांग्रेसी आक्रोशित हैं। नगर अध्यक्ष पवन गुप्ता की अगुआई में मौके पर एकत्रित होकर विरोध जताया गया। अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि भाजपा एक मिशन की तरह गांधी,नेहरू और शास्त्री को अपमानित करने का काम कर रही है। जुलाई 1934 में जरीब चौकी स्थित इस मंदिर में गांधी आए और यहां सभा भी की थी। लोगों की भावनाओं का आदर हो और सहमति बनाकर उचित निर्णय लिया जाए। विजय त्रिवेदी, पदम मोहन मिश्रा, रितेश यादव, राम शंकर राय, अजय श्रीवास्तव शीलू, उपेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.