सोनभद्र, अक्टूबर 26 -- सोनभद्र, संवाददाता। लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर बाजार में सामानों की खरीदारी को लेकर लोगों की भीड़ शुरू हो गयी है। छठ पूजा को लेकर फलों की आवक तेज हो गयी है वहीं दाम में वृद्धि हो गयी है। इसके साथ सभी पूजन अनुष्ठान के सामान बाजार में सज गये हैं। छठ पूजा को लेकर बाजार में सुप डाला, पूजा सामग्री, नारियल आदि की डिमांड बढ़ गई है। शनिवार को नहाय-खाय कद्दू-भात के साथ चार दिवसीय महापर्व की शुरुआत हो गई। कई जगहों पर जाम की स्थति रही। रविवार को खरना व सोमवार को भगवान सूर्य को पहला अर्घ्य तथा मंगलवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। जिले में सूर्योपासना के चार दिवसीय डाला छठ की शनिवार को नहाय-खाय के साथ व्रत की शुरूआत कर दी गई। छठ घाटों पर सुबह व्रतियों व उनके सदस्यों ने घाट पर पहुंचकर बेदियां बनाई। घर पहुंचकर शाम को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.