रांची, अक्टूबर 24 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव ने कहा है कि राजधानी में महापर्व छठ भव्य व व्यवस्थित तरीके से मनाया जाएगा। इसको लेकर निगम के कर्मी नियमित रूप से शहर के विभिन्न तालाब, जलाशय व नदी तट पर व्रतियों की सुविधा के लिए व्यवस्था बहाल करने में जुटे हुए हैं। किसी भी तालाब पर शेष बचे काम को समय रहते पूरा करने के लिए निगम प्रतिबद्ध है। प्रशासक शुक्रवार को छठ पूजा समिति के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि छठ घाट की तैयारी के लिए ही निगम ने समय पर पूजा समिति के साथ समन्वय बनाया। उन्होंने समिति के प्रतिनिधियों से संवाद स्थापित करते हुए उनकी मांग, सुझाव एवं शेष तैयारियों की जानकारी ली। कई समिति की ओर से स्ट्रीट लाईट ठीक करने, स्टोन डस्ट व ब्लीचिंग पाउडर उपलब्ध कराने की मांग की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.