हाजीपुर, अक्टूबर 30 -- हाजीपुर । नगर संवाददाता छठ महापर्व संपन्न होने के साथ प्रदेश से घर आए लोग अपने-अपने काम पर लौटने लगे हैं। बुधवार को रेलवे स्टेशन पर प्रदेश लौटने वाले लोगों की भारी भीड़ जुटी। हालांकि पिछले कई वर्षों की तुलना में छठ के बाद लौटने वालों की भीड़ कम है। ऐसा माना जा रहा है कि बाहर से आने वाले लोग चुनाव नजदीक होने के कारण रुक गए हैं। मतदान करने के बाद ही ज्यादातर लोग लौटेंगे। वहीं बुधवार की शाम दिल्ली, पंजाब, गुजरात, उत्तर प्रदेश और हावड़ा की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की काफी भीड़ देखी गई। सुबह से ही ट्रेन पकड़ने के लिए लोगों का स्टेशन पर पहुंचना शुरू हो गया था। शाम में स्टेशन पर बड़ी संख्या में यात्री अपनी-अपनी ट्रेन पकड़ने की प्रतीक्षा में बैठे दिखे। ट्रेन की जनरल बोगी में यात्रियों की काफी भीड़ दिखी। उसी भीड़ म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.