हजारीबाग, अप्रैल 7 -- हजारीबाग, शिक्षा प्रतिनिधि। महापर्व श्री चैत्ररामनवमी का उल्लास रविवार को चरम पर पहुंच गया है। रविवार को नवमी के अवसर पर महाबीर स्थान, बड़ा अखाड़ा समेत शहर हर के दर्जनों मंदिरों में लड्डू और लंगोट चढ़ाने की भीड़ सुबह से दोपहर तक श्रद्धालुओं की लगी रही। ढोल और ताशा की गड़गड़ाहट व जयश्री राम के नारे से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा है। नवरात्रि और दुर्गा मण्डपों में हो रहे मंत्रोच्चार से पूरा शहर को अध्यात्म नगरी में तब्दील हो गया है। महासमिति ,अखाड़ा समिति एवं संरक्षण समिति के लोग प्रशासन के साथ मिलकर महापर्व एतिहासिक और यादगार बनाने की कवायद में जुट गये हैं । इस बार भी रामनवमी को लेकर लोगों के बीच काफी हर्षोल्लास देखा गया। सौहार्दपूर्ण एवं हर्षोल्लास के साथ मनाने को लेकर सभी समुदाय के लोग आपसी भाईचारा के लिए प्रयासरत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.