सासाराम, दिसम्बर 5 -- सूर्यपुरा, एक संवाददाता। महादलित, दलित व अल्पसंख्यक वर्ग अक्षर आंचल योजना अंतर्गत आगामी सात दिसम्बर को नव साक्षर महिलाओ की होगी बुनियादी महापरीक्षा। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि क्षेत्र में चल रहे अक्षर आंचल योजना के तहत नव साक्षर महिलाओं की पठन-पाठन कार्य के बाद अगामी 7 दिसंबर को महापरीक्षा लिया जाएगा। जिसकी तैयारी पुरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि उक्त परीक्षा में 15 से 45 साल की वैसी महिलाएं जो पूर्व से निरक्षर थी उन्हे साक्षर बनाने हेतु साक्षरता केंद्र चलाया जा रहा था। या फिर इच्छुक महिलएं उक्त महापरीक्षा में भाग ले सकती हैं। इसके लिए पूर्व से कुल 80 महिलाओं का चयन किया गया है। जो महापरीक्षा में भाग लेंगी। परीक्षा के लिए संकुल संसाधन केंद्र कर्मा तथा संकुल संसाधन केंद्र सूर्यपुरा को परीक्षा के...