सहारनपुर, दिसम्बर 6 -- भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर की 69वीं पुण्यतिथि पर नगर में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस दौरान आह्वान किया गया कि बाबा साहेब के विचारों पर चलते हुए अंधविश्वास पाखंडवाद से दूर होकर शिक्षा की ओर चलना होगा। शनिवार को रविदास मार्ग स्थित जाटव नगर में आयोजित हुए कार्यक्रम में पूर्व सभासद राजकुमार जाटव ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहेब डा.भीमराव अंबेडकर ने जीवन भर समाज के दबे, कुचले, शोषित और मजलूम तबके की आवाज उठाने का काम किया। एसडी गौतम ने कहा कि बाबा साहब के विचारों पर चलते हुए अंधविश्वास पाखंडवाद से दूर होकर शिक्षा की ओर चलना होगा। कार्यक्रम में गायक शिवदास नौटियाल व विनोद कटारिया ने भीम भजनों से अनुयायियों को बांधे रखा। इस दौरान ग्राम प्रधान मोनू कु...