गाज़ियाबाद, दिसम्बर 6 -- मोदीनगर। भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर शनिवार को बस स्टैंड स्थित आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर कार्यक्रम किया गया। राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक डा. मंजू शिवाच ने आंबेडकर को नमन कर उनके द्वारा राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को स्मरण किया और समाज में समानता एवं बंधुत्व की भावना को मजबूत बनाने का आह्वान किया। पालिका चेयरमैन विनोद वैशाली ने कहा कि बाबा साहेब केवल संविधान निर्माता नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन के महानायक थे। पूर्व पालिका चेयरमैन रामआसरे शर्मा, वेदप्रकाश चौधरी, सोनू कुमार, प्रवीण गुर्जर, विनोद गौतम, सुरेंद्र तेवतिया आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...