मुरादाबाद, दिसम्बर 6 -- अखिल भारतीय अंबेडकर संघ ने शनिवार को अंबेडकर पार्क सिविल लाइन में भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर का 70 वां महापरिनिर्वाण दिवस मनाया। इस दौरान एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। महावीर प्रसाद मौर्य ने बताया कि बाबा साहब के पास ज्ञान का भंडार था। हरपाल सिंह बौद्ध, मुकेश कुमार गौतम, भयंकर सिंह बौद्ध, नेतराम सिंह, मेघराज सिंह, प्रेम सिंह, दौलत सिंह, जयप्रकाश सिंह, गजेंद्र कुमार, विमल धीर, चंदन सिंह रैदास, परमाल सिंह, परम सिंह, इंद्रजीत बौद्ध, ऋषिपाल सिंह, रमेश चंद्र, महेश गौतम, घनश्याम सिंह बौद्ध आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...