बुलंदशहर, दिसम्बर 6 -- बुलंदशहर, संवाददाता। संविधान निर्माता, दलितों और अल्पसंख्यकों के मसीहा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेसियों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। साथ ही बाबा साहेब के विचारों, संघर्ष और समाज परिवर्तन की उनकी दृष्टि पर विस्तृत चर्चा की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि बाबा साहेब ने भारत के संविधान के माध्यम से समाज के वंचित वर्गों, दलितों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं और पिछड़े तबकों को सम्मान और अधिकार दिलाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, नरेंद्र चौधरी, प्रशांत वाल्मीकि, किशन चौधरी, मुकेश रजक, नईम मंसूरी, आशु कुरैशी, सचिन वशिष्ठ, कुंवर आदिल, एसपी सिंह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.