अलीगढ़, दिसम्बर 15 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। लाल डिग्गी पर बिजली विधेयक 2025, चारों लेबर कोड, स्मार्ट मीटर योजना और बिजली के निजीकरण के फैसले के विरोध में चल रहे महापड़ाव पर आज सोमवार को पंजाब से संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय नेता डा. दर्शन पाल पहुंचेंगें। बिजली उपभोक्ताओं के साझा मंच के बैनर तले जारी महापड़ाव को आगामी देशव्यापी आंदोलन के महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सोमवार डा. दर्शन पाल के साथ भाकियू टिकैत, क्रांतिकारी किसान यूनियन, किसान सभा, भाकियू सुनील, भाकियू हरपाल, भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय, प्रादेशिक एवं जिले के प्रमुख नेता भी मौजूद रहेंगें। रविवार को स्मार्ट मीटर के विरोध में चंडौस में महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत के शामिल होने बाद अगले दिन देश के एक ओर महत्वपूर्ण नेता डा. दर्शन पाल के महापड़ाव पर आगमन ...