बागेश्वर, जनवरी 29 -- कपकोट, संवाददाता। कपकोट में आयोजित महापंचायत में गुरुवार को 219 लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचे। इस समस्याओं को अब पंचायत से जुड़े लोग संकलित कर संबंधित विभाग तक पहुंचाएंगे। गुरुवार को केदारेश्वर मैदान पर महापंचायत का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में करीब 219 लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस के क्षेत्रीय नेता हरीश ऐठानी ने कहा कि लोगों की समस्याओं को संकलित किया जा रहा है और उन्हें संबंधित विभागों के समक्ष रखा जाएगा। यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो जन आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान जिन प्रमुख समस्याओं को उठाया गया, उनमें मानव-वन्यजीव संघर्ष के बढ़ते मामले, बंदरों, आवारा पशुओं और जंगली सुअरों से हो रहा नुकसान, विद्युत विभाग द्वारा मनमाने तरीके से बिजली बिलों की वसूली, सिंचाई हेतु नहरों व गूलों की दयनीय स्थिति, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.