शामली, जून 27 -- गांव मामौर के जंगल में हरियाणा के किसान देवेंद्र देशवाल की हत्या के विरोध में बघरा आश्रम के स्वामी यशवीर महाराज ने 27 जून को हिंदुओं की महापंचायत की चेतावनी पर एहतियातन पुलिस अलर्ट रही। हालांकि, पुलिस अधिकारियों के कार्रवाई के आश्वासन पर महापंचायत पहले ही स्थगित कर दी गई थी। 16 जून को क्षेत्र के मामौर के जंगल में हरियाणा के जनपद पानीपत के सनौली थाना क्षेत्र के गांव कुराड़ निवासी किसान देवेंद्र देशवाल की चाकू घोंपकर व गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। मृतक के बेटे रोहित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद व दो अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में पुलिस तीन आरोपियों को जेल भेज चुकी है। उक्त हत्याकांड को लेकर मुजफ्फरनगर के बघरा आश्रम के स्वामी यशवीर महाराज में हत्यारोपियों पर रासुका के तहत कार्रवाई करने की मांग की थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.