लखनऊ, फरवरी 18 -- यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण, जेवर एयरपोर्ट और चकबंदी से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के सैकड़ों किसानों ने मंगलवार को पीजीआई क्षेत्र के वृंदावन में महापंचायत कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान एसीपी गोंसाईगंज और सरोजनीनगर तहसीलदार ने मौके पर पहुंचे और किसानों की समस्याएं सुनीं। किसानों ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर के ग्राम रैनिजा में यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण और जेवर एयरपोर्ट से प्रभावित किसान लंबे समय से धरना दे रहे हैं। वहीं सोनभद्र जिले के किसान चकबंदी में अनियमितताओं को लेकर आंदोलनरत हैं। इसके बावजूद अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। राष्ट्रीय प्रवक्ता ओमवीर सिंह ने आरोप लगाया कि लखनऊ में आयोजित महापंचायत को रोकने का प्रयास किया गया और राष्ट्रीय अध्यक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.