हरदोई, अप्रैल 7 -- हरपालपुर। जिला पंचायत सदस्य राधा कुशवाहा के आवास पर शनिवार को महान सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई। उनके जीवन चरित्र पर चर्चा की गई। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि वेदराम कुशवाहा ने बताया महान सम्राट अशोक ने कलिंग युद्ध के बाद बौद्ध धर्म अपना लिया था। उनका व्यक्तित्व समाज के लिए अनुकरणीय है। महान सम्राट अशोक के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। केक काटकर धूमधाम से उनका जन्म दिवस मनाया गया। इसके अलावा सूरापुर और चौसार, ककरा गांव में भी विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। चौसार से टिलिया घाटवास पलिया दयालपुर टिकार बेडीजोर होते हुए अरवल तक मोटरसाइकिल रैली निकालकर संदेश दिया गया। इस मौके पर रिंकू कुशवाहा, मनीष कुशवाहा, पंकज श्रीवास्तव, विमलेश देवल, निखिल, सुरजीत सिंह, आदेश रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.