छपरा, अप्रैल 11 -- छपरा, एक संवाददाता। शहर के दहियावां देवी मंदिर स्थित श्री माली मालाकर कल्याण समिति के तत्वावधान में महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 198 वीं जयंती काफी हर्षोल्लास पूर्वक वातावरण में मनाई गयी। लोगों ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इसके बाद केक काटा गया। जयंती समारोह की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता राजेश कुमार सैनी ने की व मंच संचालन अधिवक्ता रंजन प्रसाद भक्त ने किया। वक्ताओं ने कहा कि आज का दिन महान समाज सुधारक ज्योतिबा फुले के दर्शाये मार्गं पर शपथ लेने की जरूरत है ताकि उनके मार्ग पर चलकर ही समाज को मुख्य धारा से जोड़ा जा सकता है। महात्मा ज्योतिबा फुले व माता सावित्रीबाई फुले ने समाज में कई सुधार का कार्य किया। सर्वप्रथम वे अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले को शिक्षा देकर समाज की शुरुआत अपने घर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.