रामपुर, दिसम्बर 27 -- विधायक शफीक अहमद अंसारी ने शुक्रवार को शहीद उधम सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान हुई सभा के दौरान महान सपूतों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति से मन मोह लिया। कस्बे से जुड़े फाज़लपुर में प्रतिमा अनावरण के मौके पर हुए कार्यक्रम के दौरान विधायक शफीक अहमद अंसारी ने कहा शहीद उधम सिंह भारत के उन महान स्वतंत्रता सेनानियों में से थे जिन्होंने विदेशी धरती पर जाकर देश के अपमान का बदला लिया। इससे पहले फाज़लपुर स्थित शहीद उधम सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शहीद की प्रतिमा का विधि-विधान से अनावरण किया गया। विद्यालय पहुंचने पर छात्र-छात्राओं ने फूल-मालाओं के साथ विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.