मधेपुरा, मार्च 18 -- महान शख्सियत थे शिक्षाविद केएस ओझा बिहारीगंज, निज प्रतिनिधि अंगीभूत कॉलेजों में प्राचार्य के पद को सुशोभित करने वाले डॉ. केएस ओझा के निधन से शिक्षा जगत से जुड़े लोगों में शोक व्याप्त है। हंसी मंडल कॉलेज में सोमवार को शोकसभा का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. दीपक कुमार सिंह ने कहा कि डॉ. केएस ओझा मृदुभाषी एवं उदार प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। उनके निधन से शिक्षा जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है। दिवंगत आत्मा की शांति के लिये दो मिनट का मौन रख ईश्वर से प्रार्थना की गयी। अन्य वक्ताओं ने भी उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। शोकसभा में बर्सर भूपेन्द्र प्रसाद यादव, देवेन्द्र पोद्दार, रंजन कुमार प्रखर सहित शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मी, गणमान्य और छात्र- छात्राएं मौजूद थे। उधर, भोला पासवान शास्त्री कॉलेज बभनगामा में शोक सभा का आय...