उरई, जनवरी 20 -- जालौन।गणतंत्र दिवस से पूर्व नगर में स्थापित महान व्यक्तियों की प्रतिमाओं की रंगाई पुताई कराए जाने की मांग नगर के लोगों ने नगर पालिका अधिकारी से की है। नगर के विपुल दीक्षित, वैभव अग्रवाल, अफजाल, प्रतीकांत, अक्षत, जाकिर आदि ने नगर पालिका ईओ से मांग की है कि नगर में बस स्टैंड स्थित गांधी स्मारक पर लगी गांधीजी मूर्ति, चौकी स्थित पार्क में लगी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद एवं लक्ष्मीबाई पार्क में लगी रानी लक्ष्मीबाई की मूर्तियों सहित नगर में अन्य जगहों पर भी महान व्यक्तियों की मूर्तियां लगी हुई है। समाजसेवियों का कहना है कि कुछ दिन बाद गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व आ रहा है। ऐसे में मूर्तियों की उपेक्षा नहीं की जानी चाहिए। समय के साथ इस मूर्तियों की सुंदरता प्रभावित होती है। ऐसे में आवश्यक है कि इन महापुरूषों को उचित सम्मान देते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.