रिषिकेष, मार्च 23 -- डोईवाला और आसपास के क्षेत्रों में रविवार को शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने शहीदों की गाथा भी सुनाई। डोईवाला के चांदमारी स्थित शहीद भगत सिंह चौक पर गुरु नानक वेलफेयर सोसाइटी ने कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमा पर सभी ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि आज क्रांतिकारियों के आदर्शों को आत्मसात करने की जरूरत है। भगत सिंह क्रांतिकारी ही नहीं, महान विचारक भी थे। उनके संस्कार, आचार, विचार एवं देशभक्ति के भावों से देश के युवाओं को सीखने की आवश्यकता है। सोसाइटी अध्यक्ष बलवीर सिंह ने कहा कि 23 मार्च को ही भारत की आजादी की लड़ाई लड़ने के कारण भगत सिंह को फांस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.