सोनभद्र, फरवरी 5 -- सिंगरौली,हिंदुस्तान संवाद। सिंगरौली के महान में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के कोल हैंडलिंग प्लांट में बुधवार देर रात तेंदुआ देखे जाने से फैक्ट्री परिसर में हड़कंप मच गया। तेंदुए की आवाजाही वहां लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई जिसके बाद प्लांट प्रशासन को इसकी जानकारी हुई। घटना की सूचना मिलते ही प्रबंधन ने सतर्कता बढ़ा दी है और कर्मचारियों व ठेका श्रमिकों के लिए आवश्यक सुरक्षा निर्देश जारी किए हैं। फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा जारी सूचना में बताया गया कि तेंदुआ सीएचपी क्षेत्र में देर रात देखा गया इसलिए कर्मचारी फैक्ट्री परिसर में अनावश्यक आवाजाही न करें और केवल निर्धारित गेटों से ही प्रवेश व निकास करें। प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि परिसर के भीतर पैदल चलने, साइकिल या दोपहिया वाहनों के उपयोग पर रोक रहेगी तथा केवल अधिकृत चारपहिया वाहनों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.