हजारीबाग, जनवरी 29 -- चौपारण प्रतिनिधि पुलिस ने गुरुवार को महानेटांड़ जंगल में छापेमारी कर विभिन्न ब्रांड की 23 पेटी नकली शराब बरामद की है। मौके का फायदा उठाकर तस्कर भागने में सफल रहा। इस संदर्भ की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार शराब तस्करी के लिए महानेटांड़ जंगल में भारी मात्रा में अवैध शराब इकट्ठा कर कार्टूनों में पैक किया जा रहा है। सूचना मिलते ही डीएसपी अजीत कुमार विमल के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। जैसे ही पुलिस की टीम जंगल में पहुंची, पुलिस बल को देखते ही तस्कर झाड़ियों और घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। बरामद शराब की पेटियों में अलग - अलग ब्रांड की कुल 23 पेटी नकली शराब थी। थाना प्रभारी ने कहा कि तस्करों की पहचान की जा रही है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.