देहरादून, दिसम्बर 6 -- मसूरी दलित साहित्य अकादमी ने मालरोड अंबेडकर चौक पर संविधान निर्माता बाबा डा. भीमराव अंबेडकर की पुण्य तिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्य अतिथि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट राहुल आंनद ने कहा कि बाबा भीम राव अंबेडकर ने भारत के संविधान निर्माण में अहम भूमिका निभाई जिसकी बदौलत देश में सभी को समानता का अधिकार मिला। मालरोड लाइब्रेरी के समीप अंबेडकर चौक पर बड़ी संख्या में विभिन्न राजनैतिक व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनके महानिर्वाण दिवस पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किए। वक्ताओं ने कहा कि भारत रत्न डा. अंबेडकर ने शिक्षा पर सबसे अधिक जोर दिया व कहा कि अगर समाज का कमजोर वर्ग शिक्षित होगा तो वह आगे बढ़ेगा। उन्होंने समाज में समानता लाने व समाज के कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किए, जिसकी बद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.