बाराबंकी, नवम्बर 10 -- देवा शरीफ। उत्तर प्रदेश मत्स्य विभाग की महानिदेशक के धनलक्ष्मी ने रविवार को दो प्रमुख मत्स्य परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले मत्स्य व्यवसायी परवेज खान की मिश्रीपुर स्थित वृहद री-सर्कुलेटरी एक्वाकल्चर सिस्टम का निरीक्षण किया। महानिदेशक ने परवेज खान द्वारा संचालित पंगेसियस प्रजाति की सघन मत्स्य पालन तकनीक की सफलता और उच्च उत्पादन स्तर की सराहना की। इसके बाद उन्होंने देवा रोड स्थित मत्स्य फीड मिल का निरीक्षण किया। फीड मिल के मालिक परवेज खान ने बताया कि इस फैक्ट्री में प्रतिवर्ष लगभग 20 हजार टन मत्स्य आहार का निर्माण होता है, जिसे उत्तर प्रदेश, नेपाल और असम के मत्स्यपालकों तक उनकी मांग के अनुसार आपूर्ति किया जाता है। महानिदेशक ने फीड मिल में निर्मित आहार की निर्माण प्रक्रिया और गुणवत्ता का निरीक्षण किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.