फरीदाबाद, जुलाई 11 -- फरीदाबाद। राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में शुक्रवार को तकनीकी शिक्षा निदेशालय हरियाणा के महानिदेशक प्रभजोत सिंह ने दौरा किया। उन्होंने परिसर में पौधरोपण किया और शिक्षकों व कर्मचारियों से संवाद कर उन्हें प्रेरित किया। प्रभजोत सिंह ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों को हरित वातावरण को बढ़ावा देना चाहिए। इससे न केवल पर्यावरण सुधरता है, बल्कि विद्यार्थियों में जागरूकता भी बढ़ती है। इसके बाद उन्होंने स्टाफ और शिक्षकों से संवाद किया। उन्होंने सभी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि हर शिक्षक को अपने व्यक्तिगत व संस्थागत लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए समर्पण के साथ काम करना चाहिए। उन्होंने तकनीकी शिक्षा में हो रहे निरंतर बदलावों की जानकारी दी और कहा कि कौशल वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.