कानपुर, नवम्बर 30 -- यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना अपनी महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के सफीपुर बूथ संख्या 241, 242 एवं 243 में मतदाता पुनरीक्षण कार्यों को देखा और बीएलओ से आ रही दिक्कतों को जाना। वहां मतदाता गणना प्रपत्र जमा करने वाले आवेदकों से फार्म लेकर एक-एक बिंदु को पढ़ा। बीएलओ से कहा कि फर्जी मतदाता न रहे और पात्र छूटे न। किसी का गणना प्रपत्र न रह जाए क्योंकि अब सात दिनों का समय बढ़ चुका है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में पार्टी कार्यकर्ताओं का यह योगदान सराहनीय है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.