लखनऊ, फरवरी 22 -- -विधायी प्रक्रिया और ऐतिहासिक महत्व से जुड़ी जानकारियां भी साझा कीं महाना ने राज्यपाल को दिखाए विधानसभा के नवाचार हेलीकॉप्टर से वर्चुअल भ्रमण का भी लिया आनंद लखनऊ, विशेष संवाददाता। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के शनिवार को विधान भवन पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने उन्हें विधानसभा डिजिटल गैलरी का अवलोकन कराया। राज्यपाल ने हेलीकॉप्टर सिमुलेशन का भी अनुभव किया। इसके जरिए उन्होंने प्रदेश के महत्वपूर्ण पौराणिक एवं आध्यात्मिक स्थानों का वर्चुअल भ्रमण हेलीकॉप्टर सिमुलेशन के माध्यम से किया। बाद में राज्यपाल ने इसे एक अद्भुत अनुभव बताया। राज्यपाल ने उसमें लगी हाईटेक स्क्रीन पर डिजिटल प्रदर्शनी को देखा और इसे एक प्रभावी पहल बताया। उन्होंने विधानसभा में स्थापित भित्तिचित्रों का भी अवलोकन किया, जिनमें भारत की ऐतिहासिक घटनाओं और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.