आदित्यपुर, अप्रैल 6 -- चांडिल। नीमडीह प्रखंड के झिमड़ी गांव में क्रांतिवीर शहीद रघुनाथ महतो स्मृति समिति द्वारा शनिवार को चुआड़ विद्रोह के महानायक क्रांतिवीर शहीद रघुनाथ महतो की 247वीं शहादत दिवस मनाया गया। झिमड़ी स्थित सोनाडूंगरी में शहीद रघुनाथ महतो की आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदिवासी कुड़मी समाज के प्रदेश अध्यक्ष पद्मलोचन महतो ने , वासुदेव महतो, भारत महतो,पद्मलोचन महतो, गुहिराम महतो, गणेश चन्द्र महतो, फाल्गुनी महतो, साहेबराम महतो, शगुन महतो, भोलानाथ महतो समेत कई लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...