मुरादाबाद, अक्टूबर 1 -- मुरादाबाद। बंगाली समाज का चल रहा दुर्गा पूजन बुधवार को चौथे दिन चरम पर रहा। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन आदि दिया। शाम को आरती के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। सर्वोजनीन बंगाली समाज की मनोरंजन सदन में चल रहे दुर्गा पूजन में बुधवार को महानवमी का पूजन किया गया। पूजन पुरोहित बोनोमाली सक्रवती ने कराया। माता को प्रसाद की बेंदी एवं फल आदि अर्पित किए गए। इसके बाद 89 किलो सामग्री से हवन किया गया। महासचिव अभिजीत राय ने बताया कि यह 89 वां उत्सव मनाया जा रहा है। इसीलिए 89 किलो सामग्री का हवन किया जा रहा है। इसे हर वर्ष एक किलो बढ़ा दिया जाता है। माता को पुष्पांजलि अर्पित कर खिचड़ी का भोग लगाया गया। शाम को महिलाओं ने धुनुचि नृत्य के साथ आरती की। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किए। असित बनर्जी, सुदीप बनर्जी, ओलोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.