नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- शारदीय नवरात्रि का अंतिम दिन यानी महानवमी आज पूरे देश में धूमधाम से मनाई जा रही है। इस दिन मां दुर्गा के नवें स्वरूप माता सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। मान्यता है कि महानवमी पर विधिपूर्वक पूजन करने से भक्तों को जीवन में सिद्धि, सफलता और सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। नवरात्र के नौ दिनों का विशेष महत्व होता है, लेकिन नवमी तिथि को खासतौर पर कन्या पूजन और हवन का आयोजन कर माता को प्रसन्न किया जाता है। इस दिन किए गए धार्मिक कार्यों का फल कई गुना बढ़ जाता है। महानवमी पर देवी की आराधना, हवन, कन्या पूजन किया जाता है। नवमी तिथि के बाद ही पारण कर व्रत का समापन किया जाता है।पूजा का शुभ मुहूर्त पंचांग के अनुसार महानवमी पर सुबह 06:14 ए एम से शाम 06:07 बजे तक पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा। हालांकि दोपहर 12:10 बजे से 01:40 पी एम तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.