हरिद्वार, मार्च 5 -- हरिद्वार, संवाददाता। महानगर युवा इंटक ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर नगर पालिका बायलॉज को बदल कर नगर निगम का बायलॉज बनाने की मांग की है। महानगर अध्यक्ष मोनिक धवन ने कहा कि नगर निगम बने 10 साल से ऊपर का समय हो गया है, लेकिन बायलॉज अभी नगर पालिका का ही चल रहा है। उन्होंने कहा कि तीर्थ नगरी में शराब और मांस की दुकानें नहीं होनी चाहिए। रुड़की महानगर अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा कि यहां देश-विदेश से यात्री और श्रद्धालु आते हैं, लेकिन शराब की दुकानें देखकर उनका मन विचलित होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.