गोरखपुर, अगस्त 30 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। गणेश चतुर्थी पर महानगर में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमाओं के विसर्जन की तैयारी नगर निगम की ओर से जोरों पर है। शहर में 160 और जिले भर में करीब 300 पांडालों में गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। नगर निगम ने विसर्जन के लिए तीन कृत्रिम तालाब (एकला बांध, महेसरा और डोमिनगढ़) बनाए हैं, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने शुक्रवार को एकला बांध स्थित तालाब का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने विसर्जन स्थलों पर फ्लेक्स और बैनर लगाने और पूरे पर्व को 'जीरो वेस्ट इवेंट के रूप में मनाने का निर्देश दिया। उधर, प्रतिमा विसर्जन के लिए तीनों कृत्रिम तालाबों में शुक्रवार से पानी भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई। मुख्य मार्ग से तालाबों तक जाने वाले संपर्क मार्गों को भी दुरुस्त कराया जा रहा है। विसर्जन के दौरान तीनों स्थानों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.