लखनऊ, जनवरी 31 -- अभियान लखनऊ, प्रमुख संवाददाता अतिक्रमण के विरुद्ध नगर निगम ने शनिवार को अभियान चलाया। इस दौरान महानगर और फातिमा अस्पताल के पास अवैध रूप से बसीं झुग्गी झोपड़ियों को हटाया गया। साथ ही कई जगह चौराहों, तिराहों के पास अतिक्रमण हटाते हुए ट्रैफिक सुगम बनाया गया। जोन-1 में रानीगंज सराय फाटक के आसपास, नाका थाना क्षेत्र से बासमंडी होते हुए लाटूश रोड एवं कैसरबाग चौराहे तक सघन अतिक्रमण अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे और फुटपाथ पर रखे गए अवैध सामान को हटाया गया। अभियान के दौरान गंदगी फैलाने एवं पन्नी के उपयोग पर 15,000 रुपये तथा मिक्सर मशीन के उपयोग पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। जोन-3 में फातिमा हॉस्पिटल के पास एवं माउंट कार्मेल स्कूल, महानगर के सामने झुग्गी-झोपड़ियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस दौरान झुग्गी-झोपड़िय...