सहारनपुर, फरवरी 9 -- नगर निगम की प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से जोन प्रणाली लागू करने का निर्णय लिया गया है। नई व्यवस्था के तहत महानगर को हकीकत नगर, नुमाइश कैंप और मनोहरपुर तीन जोनों में विभाजित किया जाएगा। नगर निगम प्रशासन का मानना है कि इस प्रणाली से कार्यों का विकेंद्रीकरण होगा और क्षेत्रीय समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो सकेगा। जोन व्यवस्था लागू होने के साथ ही नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की संरचना में भी बड़ा बदलाव किया जा रहा है। नई व्यवस्था के तहत नगर स्वास्थ्य अधिकारी का पद समाप्त कर दिया जाएगा। इसके साथ ही विभाग में कुल छह पद खत्म किए जा रहे हैं। वर्तमान में स्वीकृत 19 पदों को घटाकर 13 पद कर दिया जाएगा। संशोधित ढांचे के अनुसार स्वास्थ्य विभाग में अब एक वरिष्ठ स्वच्छता अधिकारी (एसएसओ), तीन स्व...