मुजफ्फरपुर, अप्रैल 14 -- मुजफ्फरपुर, वसं। महानगर महिला जदयू की बैठक रविवार को इमलीचट्टी स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। अध्यक्षता प्रकोष्ठ की महानगर अध्यक्ष बिनते जोहरा ने की। उन्होंने 2025 में फिर से नीतीश संकल्प साकार करने के लिए प्रकोष्ठ की सदस्यों से मेहनत करने का आह्वान किया। जिला जदयू अध्यक्ष रामबाबू कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिला सशक्तिकरण का बहुत काम किया गया है। प्रदेश महिला जदयू उपाध्यक्ष जानकी श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कारण आज पूरे प्रदेश में महिलाएं खुद को सुरक्षित और सशक्त महसूस कर रही हैं। बैठक में शैलेश कुमार शैलू, मनोज कुमार कुशवाहा, सीमा श्रीवास्तव, ज्योति पटेल, कमली देवी, नसरा खातुन, अर्चना चौधरी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...