मुजफ्फरपुर, फरवरी 21 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जनता दल यूनाईटेड (जदयू) की सांगठनिक चुनाव प्रक्रिया शनिवार से पूरे प्रदेश में शुरू हुई। पहले दिन नगर निकायों से संबंधित पदाधिकारियों का चुनाव मतदान के जरिये कराया गया। इस क्रम में जदयू मुजफ्फरपुर महानगर का भी चुनाव पीएंडटी स्थित पार्टी कार्यालय में संपन्न हुआ। पहले दिन जदयू महानगर के पांच सेक्टरों के लिए प्रभारी का चुनाव मतदान के जरिये संपन्न हुआ। चुनाव नतीजों की घोषणा निर्वाची पदाधिकारी कुंदन शांडिल्य व जिला पर्यवेक्षक राजकिशोर ठाकुर ने संयुक्त रूप से किया। कुंदन शांडिल्य ने बताया कि सभी पांच पदों के लिए एक-एक नामांकन पत्र ही दाखिल किया गया था। इसलिए सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इसमें सेक्टर एक से रहमतुल्लाह उर्फ भोला, सेक्टर दो से पंकज कुमार, सेक्टर तीन से कृष्ण कुमार, से...