प्रयागराज, जुलाई 9 -- प्रयागराज। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को महानगर के सभी 15 मंडलों में 'एक पेड़ मां के नाम' मुहिम में पौधे रोपे। शिवकुटी मंडल में पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह गौर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने 101 पौधे रोपे। मनोज श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, भोला सिंह, सुमित वैश्य, अपूर्वा चंद्रा, अवनीश तिवारी, निर्दोष सिंह गोलू आदि ने पौधे रोपे। पजावा रामलीला पार्क में दिव्यांग प्रकोष्ठ के सह संयोजक राजा मल्होत्राकी अगुवाई में पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में राजेश केसरवानी, अर्चना वर्मा, गिरि बाबा, मनोज मिश्रा, शिव तरन गुप्ता, राम चौबे, रामजी मालवीय, मुन्ना, अचल मालवीय, संजय गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.