हरिद्वार, मई 22 -- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को रोशनाबाद के वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम के मुख्य द्वार पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। उन्होंने सरकार की ओर से स्टेडियम का नाम योगस्थली खेल परिसर करने पर सख्त नाराजगी जताई है। कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने नारा दिया था कि एक देश में दो विधान दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे। वैसे ही वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम और परिसर के दो नाम नहीं चलेंगे। अब भाजपा अपनी ही बनाई गई नीति पर कायम नहीं है। कहा कि जब तक सरकार वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम का नाम यथावत रखने का शासनादेश जारी नहीं करती, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि भाजपा की करनी और कथनी दोनों में अंतर है। वंदना कटारिया ने पूरे देश का प्रतिनिधित्व कर अलग पहचान और सम्मान दिलाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.