हरिद्वार, नवम्बर 14 -- महानगर कांग्रेस कमेटी तथा स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ की ओर से पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर शुक्रवार को उन्हें याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि उनका व्यक्तित्व और विचार आज भी सबके लिए प्रेरणादायी हैं। गोष्ठी में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग तथा प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि विनोबा भावे ने नेहरू को लोकदेव की उपाधि दी थी। रामधारी सिंह दिनकर ने अपनी पुस्तक लोकदेव नेहरू में लिखा है कि नेहरू ऐसे पहले नेता थे जिन्हें धर्मनिरपेक्ष विचारों और मानवीय गुणों के कारण देशवासियों का अपार स्नेह मिला। पूर्व अध्यक्ष ओपी चौहान और महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान ने कहा कि नेहरू ने बदहाल भारत की तस्वीर बदलने का कार्य किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.