धनबाद, फरवरी 5 -- धनबाद। धनबाद के ऐतिहासिक गोल्फ ग्राउंड में आयोजित झामुमो की आम सभा में भारी उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर झामुमो धनबाद महानगर उपाध्यक्ष हरेंद्र चौहान अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे और पार्टी के प्रति अपनी मजबूती दर्ज कराई। सभा के दौरान महानगर उपाध्यक्ष हरेंद्र चौहान ने प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान चौहान ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और धनबाद महानगर में पार्टी की गतिविधियों और संगठन की मजबूती पर चर्चा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...