पूर्णिया, मार्च 11 -- बायसी, एक संवाददाता। बायसी थाना क्षेत्र के सुगवा महानंद पंचायत भवन परिसर में सोमवार सुबह से शाम तक ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों का जमावाड़ा लगा रहा। मुखिया नरगिश एवं मुखिया जनप्रतिनिधि राशिद रजा ने बताया कि रविवार के दोपहर बाद अचानक पंचायत के वार्ड 11 में पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए खुदाई का कार्य किया गया है जो महानंदा बेसिन फेस टू बांध के अंदर आ रहा है। महानंदा फेस टू बांध निर्माण को लेकर आम लोगों को जमीन एक्वार करने का नोटिस दिया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर प्रशासन खुद नियम कानून को ताख पर रखकर बांध के अंदर में पंचायत सरकार भवन निर्माण करने जा रहा है जिसका सभी ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि विरोध करते हैं। पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि मो. अफसर रजा ने कहा कि सुगवामहानंदपुर पंचायत में कुल 13 वार्ड है। पंचायत का सबसे निचला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.