कटिहार, नवम्बर 5 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र महानंदा नदी में सोमवार की देर शाम छह बजे नाव हादसे का शिकार पांच लोग हुए। इसमें से चार ने तैरकर अपनी जान बचायी। जबकि एक 28 वर्षीय प्रियंका देवी अब तक लापता है। 24 घंटे से उसकी खोजबीन जारी है। मगर अब तक उसका पता नहीं चल पाया है। घटना प्राणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत काठघर पंचायत के औरलाबाड़ी गांव के समीप की घटना है। वार्ड संख्या 09 निवासी रोहित मंडल की धर्म पत्नी प्रियंका देवी 28 वर्षीय सोमवार की देर शाम महानंदा नदी में नाव हादसे में लापता है। घटना की जानकारी पाकर मंगलवार को सीओ शिखा कुमारी एवं राजस्व कर्मचारी मृत्युंजय कुमार के साथ औरलाबड़ी गांव पहुंच कर मामले की जानकारी ली। लापता महिला की खोजबीन हेतु एसडीआरएफ की टीम को लगाया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि लापता प्रियंका देवी अपने परिजनों के साथ दियारा ...